ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL | क्रोध क्यों आता है और उस पर नियंत्रण के कारगर उपाय

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL : आजकल के इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर कोई किसी ना किसी बात से परेशान है या यूँ कहे की उलझा हुआ है। हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से ग्रस्त है और इसी वजह से छोटी छोटी बात पर गुस्सा आना लाजमी है। हर व्यक्ति चाहता है की वो गुस्सा नहीं करे लेकिन यह बात तभी मन में आती है जब वो गुस्सा कर चूका होता है और उसका नुकसान उसे हो चूका होता है। तो आज के इस लेख में हम लाये है अपने Viral News Club के पाठको के लिए गुस्सा या क्रोध क्या है? और क्रोध से कैसे बचे और क्रोध से बचने के क्या उपाय है? तो आइये पढ़ते है :

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL
ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL

क्रोध क्या है? या गुस्सा क्या है? (ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL)

क्रोध एक मानसिक स्थिति है, जिसमे व्यक्ति का अपने मन पर से नियंत्रण बेकाबू हो जाता है। कोई व्यक्ति जब परेशान होता है तो उसका सीधा असर उसके मन पर होना स्वाभाविक होता है। असल में मन के बैचेन होने की स्थिति को ही तो हम परेशान होना कहते है। और जब भी व्यक्ति परेशान होता है तो उसका मन पर से नियंत्रण कम हो जाता है और वह स्थिति ही गुस्से की भावना को लाती है और गुस्सा जितना ज्यादा होता ज्यादा है मन पर नियंत्रण उतना ही कम होते जाता है।

जब क्रोध ज्यादा होने लगता है तो मनुष्य के जीवन शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक परेशानियाँ बढ़ने लगती है इसलिए क्रोध या गुस्सा ना आये तो बेहतर है और आये भी तो इसे बढ़ने से पहले तुरंत ही समाप्त करना सही रहता है।

क्रोध करने के नुकसान क्या है ?

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL : क्रोध करते ही सबसे पहले शरीर का ब्लड प्रेशर बढ़ता है, साँसे अनियमित हो जाती है और मानसिक तनाव की स्थिति पैदा होती है। ब्लड प्रेशर बढ़ने का सीधा सम्बन्ध ह्रदय से होता है यानी ब्लड प्रेशर बढ़ते ही ह्रदय गति असामान्य हो जाती है, और ये कई बार बड़ी परेशानियों को कारण भी बन जाती है।

क्रोध करने से रक्तचाप पर सीधा असर पड़ता है। क्रोध हृदय गति, रक्तचाप और तनाव के स्तर में वृद्धि करता है। सांस फूलने लगती है यानी सांस लेने की दर भी अनियमित हो  जाती है। बार बार क्रोध करने से तनाव के कारण स्वास्थ्य को सीधा प्रभावित करते हैं, और तनाव से सीधी सम्बंधित बीमारियाँ जैसे अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, अवसाद और चिंता, तेज सिर दर्द, हार्ट अटैक,  स्ट्रोक, एंगजाईटी का खतरा बढ़ता है।

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL
ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL

क्रोध का कारण क्या होता है ?

क्रोध प्रमुख रूप से भावना और विचार के कारण होता है और शारीर में तनाव वृद्धि का कारण होता है, इस तनाव वृद्धि के कारण शरीर की एड्रिनल ग्रंथि बड़ी मात्रा में स्ट्रेस के हारमोंस जैसे एड्रेनालाइन और कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ा देता है जो की क्रोध का कारक बनता है. आइये जानते है क्रोध आने के कुछ प्रमुख कारणों के बारे में :

  • अपने मन मुताबिक या जो हम ये कह सकते है की हमारे अपने मन मुताबिक किसी कार्य के ना होने से गुस्सा आना।
  • किसी कार्य में कोई कमी नजर आये तो उस कमी की स्थिति को स्वीकार नहीं करके उस पर क्रोध करना
  • अपने या किसी प्रियजन के प्रति चिंता होना एक मुख्य कारण होता है क्रोध करने का। हमें स्वयं या अपने प्रियजन की किसी स्थिति को लेकर चिंता होती है और उस भावना से क्रोध की स्थिति बनती है।
  • क्रोध के प्रमुख कारण में एक मुख्य कारण अन्य किसी द्वारा काम में रोक टोक करना होता है या बार बार किसी काम को टोकना होता है।
  • गलत और अभद्र भाषा का प्रयोग भी क्रोध का कारण होता है।
  • किसी बात में असहमति होने पर किसी अन्य द्वारा जोर से बोलने पर क्रोध की स्थिति बनती है।

 

क्रोध पर नियंत्रण कैसे करे ?

क्रोध जब आता है तो उसका नुकसान क्रोध करने वाले को सबसे ज्यादा होता है और नुकसान होने के बाद सभी क्रोध करने से निजात पाना चाहते है। क्रोध मुखत: व्यक्ति की भावना, विचार और व्यवहार का परिणाम है, और इस पर काबू पाने के लिए इन्ही पर काबू पाया जाना जरुरी है, तो आइये जानते है ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL , क्रोध पर काबू पाने के उपाय:

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL
ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL

1. गहरी सांस से नियंत्रण करना :

जब भी क्रोध आने लगे तो मन पर नियंत्रण की कोशिश करके गहरी साँसे ले। लम्बी गहरी सांस लेना क्रोध को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। गहरी सांस लेने से मस्तिष्क को आक्सीजन की ज्यादा मात्रा मिलती है, जो गुस्से को कम करने में सहायक होती है।

2. सात्विक भोजन करना ही श्रेष्ठ है:

हम जैसा भोजन करते है हमारा शरीर वैसे ही बदलाव देता है। इसी प्रकार तेज मसाले, ज्यादा तैलीय भोजन, मांसाहारी भोजन करने से शरीर में बैचेनी बढ़ती है। ज्यादा तेज मिर्च मसालों वाले भोजन से मन और भावनाएं सीधी प्रभावित होती है इसिये सात्विक भोजन करे। सात्विक भोजन से हमारा शरीर शांत रहता है, और क्रोध आने की भावना को तीव्रता से कम करता है

3. गुस्से के कारण को पहचाने :

कुछ परिस्थितियों को स्वयं पहचाने जिनसे क्रोध की स्थिति बनती हो। ये स्थिति किसी भी प्रकार की हो सकती है जैसे ज्यादा ट्रैफिक, किसी के जोर से बोलने पर लम्बी लाइन्स इत्यादि। जब भी ऐसी परिस्थिति बने स्वयं को उससे दूर कर ले। यह एक बड़ा कारगर उपाय है।

4. मानसिक तनाव बढ़ने पर आराम करे:

शरीर को पूर्ण आराम देना बेहद आवश्यक है और इससे तनाव कम करने में बड़ी सहायता मिलती है। महसूस करे जब कम नींद ली जाती है तो शरीर में भारीपन रहता है और कुछ दिनों की लगातार ऐसी स्थिति से तनाव बढ़ता है और क्रोध का कारन बनता है।

5. योगासन और प्राणायाम का अभ्यास:

वैज्ञानिक रूप से साबित है की योगासन और प्राणायाम शरीर और मस्तिष्क को तरोताजा करते है, मानसिक तनाव घटाते है और मन से बेचैनी और विकार मिटाते है। (READ HERE)इसके लिए रोजाना करीब आधा घंटा योगासन और प्राणायाम करना चाहिए, शुरुआत कम समय से भी की जा सकती है। इसमें अनुलोम विलोम, भ्रामरी, शीतली, कपालभाती, सूर्य नमस्कार आदि किये जा सकते है। योगासन करने से सांस पर नियंत्रण करना आ जाता है, और इससे मन शांत होता है, जिससे क्रोध आने की संभावनाए कम हो जाती है। योगासन और प्राणायाम योग्य शिक्षक से सिखा जा सकता है।

ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL
ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL

6. रोजाना ध्यान लगाना:

ध्यान लगाने के बहुत सारे फायदे है। मानसिक फायदे के साथ आध्यत्मिक फायदे भी मिलते है। इसका नित्य अभ्यास मन को शांत और संतुलित करता है। रोजाना करीब आधा घंटा का ध्यान बहुत ही शानदार फायदे देगा। इसका फायदा पुरे दिन मिलता है। मन शांत रहने लगता है जिससे क्रोध पर नियंत्रण होने लगता है।

निष्कर्ष :  इस प्रकार हमने ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL से समझा की क्रोध यानी गुस्सा करने के नुकसान बहुत है लेकिन इस पर नियंत्रण किया जा सकता है। क्रोध पर नियंत्रण करना इतना मुश्किल नहीं बस इसके लिए दृढ निश्चय की आवश्यकता होती है।

FAQ OF ANGER MANAGEMENT REASON AND CONTROL:

Que: क्रोध आने का मुख्य: कारण क्या होता है?

Ans: मन पर नियंत्रण नहीं रहना

Que:  क्रोध क्यों नहीं करना चाहिए 

Ans: क्रोध करने से मानसिक नुकसान होता है और शारीरिक नुकसान भी हो सकता है

Que: ज्यादा क्रोध आने पर क्या करना चाहिए?

Ans: ज्यादा क्रोध आने पर गहरी सांस लेकर नियंत्रण करना चाहिए

Que: क्रोध को शांत करने का सबसे कारगर तरीका क्या है?   

Ans: योगासन, प्राणायाम और ध्यान करने से क्रोध को शांत करने का नियंत्रण मिलता है

Que: गुस्सा शांत करने का मंत्र क्या है ?

Ans: गुस्सा शांत करने का कोई मन्त्र नहीं होता, हाँ आप ॐ का मन ही मन जाप कर मन पर नियंत्रण करके क्रोध पर काबू पा सकते है

Social Sharing:

Leave a Comment