ANAR KHANE KE FAYDE : अनार खाने के फायदे सेहत के लिए बेशुमार है, इतने फायदे की अगर इसे हम आहार नित्य सेवन करे तो शायद बीमार पड़ने की संभावना ही न हो। वैसे तो, माँ प्रकृति ने इस पृथ्वी पर ऐसे बहुत से फल बनाये है जिससे मानव शरीर को अनगिनत फायदे मिल सकते है और मनुष्य शायद बीमार ही ना पड़े पर उनमे से कुछ ही ऐसे फल होंगे जिन्हे हम सही तरीके से जानते है। सेब,संतरा, आम, अमरुद इत्यादि के अपने अपने फायदे है लेकिन अनार इंसान के शरीर को गजब के फायदे देता है। डॉक्टर भी रोगी को फ़ौरन स्वास्थ्य लाभ पाने के दौरान अनार खाने के लिए सलाह देते हैं। अनार खाने के फ़ायदे तो वैसे ज्यादातर जानते है पर Viral News Club में आज हम आपको कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएँगे की आप भी रोजाना अनार खाना शुरू कर देंगे, तो आइये पढ़ते है :
अनार के अन्य भारतीय भाषाओं में नाम :
अनार को वैसे ज्यादातर सभी इसी नाम से जानते है फिर भी अन्य भाषाओं प्रचलित नाम इस प्रकार है। अनार को मुख्यत: हिंदी में दाड़िम भी कहते है, अंग्रेजी में पोमेग्रेनेट, उड़िसा में दालिम्बो, उत्तराखंड में दाड़िम, गुजरात में दाड़म, तेलगू में दालिम्बकाया, मलयालम में दाड़ीमन, मराठी दालिम्बा, उर्दू में गुल अनार, असम में डालिम कहते है।
अनार में पौष्टिक तत्व :
ANAR KHANE KE FAYDE : अनार में पौष्टिक तत्व और विटामिंस, मिनिरल्स की भरमार होती है। अनार में विटामिन बी सी के अलावा मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक इत्यादि पाए जाते है। आइये जानते है इस टेबल द्वारा अनार की न्युट्रिशन वैल्यू के बारे में, इसमें हमने सिर्फ प्रमुख न्युट्रिशन को ही लिया है ताकि साधारण भाषा में समझ आ सके :
Nutrition Name | Value (Per 100gm) |
Energy | 83 Callorie |
Water | 77.9 Gram |
Protein | 1.67 Gram |
Total Lipid fat | 1.17 Gram |
Sodium | 3 Mg |
Zinc | 0.35 Mg |
Copper | 0.158 Mg |
Vitamin B-6 | 0.075 Mg |
Vitamin C | 10.2 Mg |
Vitamin E | 0.6 Mg |
Vitamin K | 16.4 Microgram |
Fatty Acid Total Saturated | 0.12 Gram |
Carbohydrate | 18.7 Gram |
Sugar | 13.7 Gram |
Magnesium | 12 Mg |
Iron | 0.3 Mg |
Calcium | 10 Mg |
Phasphorus | 36 Mg |
Potasium | 236 Mg |

अनार के सेवन के फायदे
ANAR KHANE KE FAYDE : जैसा की हमने आपको बताया की अनार के बहुत सारे फायदे है। आयुर्वेद ने अनार की जबरदस्त प्रशंसा की है और ढ़ेरो फायदे बताये है। आइये जानते है इन फायदों के बारे में की कैसे अनार खाने से हमें क्या क्या फायदे मिलते है :
दिल की सेहत का ध्यान रखता है:
अनार में मौजूद पोटैसियम रक्त वाहिकाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है, अनार का जूस दिल की बीमारी के लिए बहुत फायदेमंद है। अनार का जूस दिल की धमनियों पर पड़ने वाले दबाब को काम करता है। इसलिए दिल की बीमारियों से बचने के लिए अनार के जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे स्ट्रोक की आशंका काम होती है। (ANAR KHANE KE FAYDE )
ब्लड प्रेशर –
अनार का जूस ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है।
कोलेस्ट्रॉल से बचाव :
अनार का सेवन कोलेस्ट्रॉल से बचाव करता है। अनार का जूस ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल के लिए फायदेमंद साबित होता है।
कोशिकाओं को बल देता है –
अनार में एंटीऑक्सीडेंट के भरपूर गुण होते हैं। इसलिए इसके सेवन से कोशिकाओं फायदा मिलता है, और कोशिकाओं की सूजन को कम किया जा सकता है।
कैंसर से बचाव करता है –
अनार का जूस पिने से कैंसर पीड़ित लोगों को फायदा हो सकता है। प्रोस्टेट कैंसर सेल्स को रोकने के लिए अनार के जूस का सेवन प्रभावशाली बताया जाता है। इसलिए ये कैंसर के जोखिम को भी कम कर सकता है। हालाँकि अभी इन दावों पर रिसर्च जारी है।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद –
अनार को खाने से अल्जाइमर रोग को बढ़ने से रोकता है और प्रारम्भिक रिसर्च के अनुसार व्यक्ति की याददाश्त को बनाए रखने में सहायक होते हैं, अभी इन दावों पर भी रिसर्च चल रही है।
मधुमेह से बचाव :
मधुमेह या डायबिटीज एक गंभीर रोग है, इसके लिए उपचार में अनार के रस का सेवन भी करना चाहिए। अनार ब्लड शुगर को कम करने में मददगार साबित होता है। इसका अलग से सेवन करके फायदा लिया जा सकता है, (दवाइयाँ बंद न करे )
कुछ घरेलु इलाज :
ANAR KHANE KE FAYDE GHARELU ILAAJ :
- दांत दर्द होने पर अनार के सूखे फूल और गुलाब के सूखे फूल ले और इनको पीस कर इसका मंजन करे।
- अनार के पत्तियों के चूर्ण से हिलते दांत में फायदा होता है।
- अनार की छाल को पीस कर उसका लेप लगाये, आधासीसी और सिरदर्द में लाभ होता है।
- अनार के पत्तों को छाया में सुखा लेवे और बारीक पीस कर छान लें। इसे एक (चाय वाली) चम्मच की मात्रा में सुबह छाछ अथवा ताजे पानी के साथ पिने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
अपच : अपच होने से अनारदाना की गोलियों फायदेमंद होती है। वैसे ये स्वादिष्ट गोलियां बनी बनाई बाजार में उपलब्ध होती है।
अनार के नुकसान :
- किसी नहीं गंभीर रोगी को अनार का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से राय अवश्य लेनी चाहिए।
- जिनके शरीर की प्रवृति सहित प्रवृति हो वो सावधानी से इस्तेमाल करे।
- फायदे जानकर कभी अत्यधिक इस्तेमाल ना करे, ना ही रेगुलर चल रही दवाइयाँ बंद करे।
- लो ब्लड प्रेशर रोगी को सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए।
अनार का सेवन कब करे ?
अनार को आप नाश्ते में अथवा खाने के समय कर सकते है। सुबह के समय नाश्ते के साथ अनार के सेवन का सबसे अच्छा समय होता है।
तो इस लेख में हमने जाना की ANAR KHANE KE FAYDE कितने है और anar ke juice ke fayde कितने है लेकिन इसके सेवन में जरुरी सावधानियों को ध्यान जरूर रखे और गंभीर रोगी डॉक्टर से सलाह अवश्य ले, ताकि अनार खाने के फायदे मिल सके।
READ ALSO : DATES FOOD BENEFIT खजूर खाने के कमाल के फायदे
READ ALSO : STOP SMOKING HABIT धूम्रपान- जाने सब कुछ