JAGGERY BENEFITS FOR HEALTH : गुड़ का नाम लेते ही मुंह में एक लाज़बाब स्वाद का अनुभव होता है। जी हाँ ! सुपरफूड गुड़ जो की चीनी का एक विकल्प है और स्वास्थय के लिए भरपूर लाभप्रद है। गुड़ कई तरह से बनता है पर मुख्यत गन्ने के रस से बनने वाला गुड़ प्रचलन में होते है। गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है और मुख्यत शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। तो आइये जानते है आज के Viral News Club के इस लेख में गुड़ खाने के फ़ायदे के बारे में :

गुड़ क्या होता है ?
JAGGERY BENEFITS FOR HEALTH : गुड़ मुख्यत गन्ने से बनाया जाता है, इसके लिए गन्नो का रस निकाल कर उसे गर्म करके कुछ प्रोसेस के बाद गुड़ तैयार होता है। लेकिन गुड़ गन्ने के अलावा, खजूर, ताड़ और नारियल का भी बनाते है। पूरी दुनिया का करीब 55 % गुड़ भारत में ही उत्पादित किया जाता है और इसका उत्पादन हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों में किया जाता है।
गुड़ में मिनरल और खनिज :
JAGGERY BENEFITS FOR HEALTH : गुड़ में खनिज, मिनरल भरपूर होते है। इम्युनिटी बूस्टर गुड़ में आयरन, कैल्शियम इत्यादि होता है जो की निम्नांकित सांकेतिक चार्ट से समझ सकते है।
Nutrient | Amount (Per100 gms) |
Calories | 380kcal |
Carbohydrates | 98 grams |
Protein | 0.4 grams |
Fat | 0.1 grams |
Fiber | 0.6 grams |
Iron | 11 mg |
Calcium | 85 mg |
Phosphorus | 20 mg |
(सांकेतिक चार्ट) (JAGGERY BENEFITS FOR HEALTH)
गुड़ खाने के फायदे : (JAGGERY BENEFITS FOR HEALTH )
गुड़ खाने के अनेकानेक फ़ायदे है, गुड़ सुपाच्य और पाचन क्रिया में सहायता करता है। खाने के बाद सेवन करने के अलावा इसे अन्य समय में भी सेवन किया जा सकता है जिससे इसके भरपूर फायदे मिलते है। ये फायदे निम्न है :
एनर्जी लेवल बढ़ाता है :
सर्दी में गुड़ को हमेशा खाना चाहिए क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसके रोजाना खाने से सामान्य तौर पर होने वाले सर्दी, जुकाम तो होते ही नहीं। गुड़ सुपाच्य होता है और ये बिना शुगर लेवल बढ़ाये शरीर को एनर्जी देता है जिससे शरीर में हो रही थकन और कमजोरी छूमंतर हो जाती है। इसलिए जब भी थकान महसूस हो गुड़ का अवश्य सेवन करे।
रक्त सफाई :
गुड़ खाने से रक्त की सफाई होती है और इसके लिए रोजाना एक गिलास दूध के साथ गुड़ को लिया जाए तो स्वास्थय को कई लाभ मिलते है। दूध के स्थान पर पानी से भी गुड़ लिया जा सकता है।
एनीमिया रोग में लाभप्रद :
महिलाओं को अक्सर आयरन की कमी रहती है और गुड़ से शरीर में आयरन की कमी पूर्ति होती है। यानी एनीमिया के मरीजों के लिए ये अत्यंत फायदेमंद साबित होता है।
गैस रोग में लाभदायक गुड़ :
खाने के बाद गुड़ के सेवन से कभी गैस की दिक्कत नहीं होती। नित्य तौर पर दोनों वक्त खाने के बाद गुड़ के सेवन से गैस विकार नहीं होता।
खाना पचाने में सहयोगी:
कुछ लोगो को खाना खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा होती है लेकिन उस समय किसी मीठे व्यंजन या सफ़ेद चीनी का ना खाकर थोड़ा गुड़ खा लेने से वो शरीर के लिए लाभप्रद होता है। खान आसानी से पचता है।
पाचन क्रिया सुचारु रखता है :
गुड़ खाने से पाचन क्रिया सुचारु रहती है। गुड़ शरीर मेटाबॉलिजम को सही करता है जिससे खाना पचने में आसानी रहती है।
अस्थमा रोगी के लिए :
सर्दी में अस्थमा से ज्यादा परेशानी होती है तो काले तिल और गुड़ के लड्डू बना कर खाये, अस्थमा परेशान नहीं करेगा।
त्वचा रोग में असरदार:
चूँकि गुड़ के सेवन से रक्त की सफाई होती है इसलिए गुड़ के नियमित सेवन से त्वचा रोग जैसे कील, मुहांसे इत्यादि नहीं होते और चेहरे की त्वचा भी चमकने लगती है।
एंटी एलर्जिक :
गुड़ में शरीर के तापमान को सुचारु रखने की खासियत होती है और इसमे एंटी एलर्जिक एलिमेंट्स होते है।
स्मरण शक्ति:
स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए गुड़ का हलवा खाये, स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है।
वजन कम करने में सहायक :
खाली पेट सुबह गुड़ खाने के फायदे में से एक वजन कम करना भी है, अगर गुड़ और चने का सेवन सुबह रोज किया जाये तो यह वजन करने में सहायक सिद्ध होता है। इससे भूख कम लगती है। इसके अलावा इससे हार्ट को फायदा मिलता है।
दमा में फायदेमंद :
दमा के मरीजों को ये बहुत फायदेमन्द होता है।
जोड़ो के दर्द में लाभदायक :
रोजाना गुड़ और थोड़ी अदरक का सेवन किया जाए तो जोड़ो के दर्द में आराम मिलने लगता है।
गले में भारीपन :
आवाज में भारीपन हो और गाला बैठ जाए तो गुड़ को पकाये हुए चावल के साथ खाये, गला सही हो जाता है।
श्वास रोग में उपयोगी गुड़ :
गुड़ और सरसो तेल के सेवन से श्वास रोग में बहुत लाभ मिलता है। इसके लिए 1 चाय का चम्मच गुड़ और उतना हो सरसो तेल लेकर मिला कर सेवन करे। अत्यंत लाभप्रद है।
सर्दी जुकाम में आरामदायक :
जुकाम ज्यादा हो जाए तो गुड़ की पापड़ी खाने से आराम मिलता है। गुड़ की पपड़ी बाजार में बनी बनाई मिलती है और इसे घर पर भी बनाना बड़ा आसान है।
कान दर्द नाशक :
कान दर्द में गुड़ को घी के साथ मिलकर खाने से कान के दर्द में भी बहुत लाभ मिलता है।
पीलिया रोगी लाभदायक :
पीलिया रोगी को एक छोटा चाय का चम्मच (करीब 5 ग्राम) सौंठ और दुगुना गुड़ मिलाकर खिलाने से लाभ होता है।
इस तरह हमने जाना की गुड़ खाने के अनेक फायदे है, जिसमे से हमने कुछ ऊपर बताये है।
निष्कर्ष :
पौषक तत्वों से भरपूर गुड़ के नित्य सेवन से निश्चित रूप से अनेक फायदे मिलते है और इन फायदों को देखते हुए गुड़ को सफ़ेद चीनी के एक अच्छे विकल्प के रूप में चुन सकते है।
Que. & Ans.: :
Que.: गुड़ को रोज कितनी मात्र में खाये ?
Ans.: गुड़ को रोजाना 10 से 15 ग्राम की मात्रा में खाया जा सकता है।
Que.: गुड़ की तासीर कैसी होती है ?
Ans.: गुड़ की तासीर गर्म होती है .
Que.: रात को गुड़ खाने के फायदे क्या है ?
Ans.: रात को गुड़ खाने के फायदे अनेक है जिसमे मुख्य रूप से पाचन शक्ति सही करना है.
Que.: सुबह गुड़ खाने के फायदे क्या है ?
Ans.: सुबह गुड़ खाने के फायदे अनेक है जिसमे से विशेष रूप से अगर चने के साथ खाया जाए तो वजन कम करने के साथ हार्ट को भी हेल्दी रखता है .
Que.: गुड़ प्रेगनेंसी में खा सकते है क्या ?
Ans.: जी हाँ कम मात्रा में खा सकते है लेकिन इसके लिए चिकित्सक की सलाह जरुर लेनी चाहिए क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है .
MUST READ:
DATES FOOD BENEFIT | खजूर खाने के कमाल के फायदे
TEETH WHITENING AT HOME | दांतों का पीलापन कैसे हटाए | घरेलु इलाज | दांतों की मजबूती सुरक्षा उपाय
YOGA TYPES AND BENEFITS | योग क्या है? योग की उत्पत्ति, योग के प्रकार, योग के लाभ
ANAR KHANE KE FAYDE | POMEGRANATE BENEFIT FOR HEALTH AND HEART | अनार खाने के फायदे, नुकसान